Showing posts with label Buying Tips. Show all posts
Showing posts with label Buying Tips. Show all posts

Friday, October 10, 2008

कैसे करें असली-नकली नोट की पहचान



पिछले कुछ समय से बहुत से बड़े बैंकों के एटीएम से जाली नोट निकलने की घटनाएं सामने आई हैं। जाली नोटों के प्रसार को रोकने के लिए आरबीआई ने सभी नोटों पर कुछ चिन्ह और संकेत दिए हैं।

हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिनसे आप असली करंसी नोट की पहचान कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको यह भी बताया जा रहा है कि जाली नोट हाथ में आने पर आपको क्या करना चाहिए। नोट के असली होने के ज्यादातर संकेत और चिन्ह नोट के सामने की ओर (नोट की वह साइड जिसके केंद्र में मूल्य छपा होता है) देखे जा सकते हैं। आप निम्न संकेतों को बाएं से दाहिने ओर देख सकते हैं।

Watermark :: वॉटरमार्क
वॉटरमार्क नोट के बाईं ओर जो खाली जगह होती है,वहां देखा जा सकता है। आपने अक्सर देखा होगा कि दुकानदार इसी नोट हाथ में लेकर इसे देखते हैं।

यस बैंक के प्रेजिडेंट और सीओओ आलोक रस्तोगी बताते हैं,'अगर आप नोट को रोशनी में देखेंगे तो इस जगह पर महात्मा गांधी का चित्र दिखाई देगा। इसके साथ ही कुछ रेखाएं और एक इलेक्ट्रोस्टाइल मार्क भी होगा जिससे नोट का मूल्य (50, 100, 500....) अंकों में लिखा होगा।'

Floral Design :: फ्लोरल डिजाईन
महात्मा गांधी के चित्र के बाईं ओर नीचे की तरफ एक फूलों का डिजाइन बनता है। यह सामने की ओर से खाली और दूसरी ओर भरा हुआ प्रतीत होता है।

इसमें नोट का मूल्य आधा सामने की ओर और बाकी का दूसरी ओर छपा होता है, लेकिन रोशनी में देखने पर आप पूरा मूल्य इस डिजाइन में देख सकते हैं।

Ultra Fine Letters :: बारीक अक्षर
महात्मा गांधी के चित्र और दायीं ओर बने वर्टिकल बैंड के बीच की जगह को ध्यान से देखें। अगर आपका नोट असली है तो इस जगह पर आरबीआई और नोट का मूल्य दिखाई देगा।

अगर आप नोट को चौड़ाई में रखकर देखेंगे तो आप इस जगह पर नोट के मूल्य की अदृश्य छवि को भी खोज सकते हैं। याद रखें कि यह तभी दिखाई देगी जब आप नोट को आंख के बराबर रखकर देखेंगे।

Identifying Mark :: पहचान का चिन्ह
फूलों के डिजाइन के नीचे आपको एक गहरे रंग की उभरी हुई छपाई मिलेगी। नोट के मूल्य के अनुसार इस छपाई का आकार अलग होता है। रस्तोगी बताते हैं, 'यह छपाई प्रत्येक मूल्य के लिए अलग होती है (20रुपए-आयताकार, 50 रुपए-वर्गाकार, 100 रुपए-तिकोना, 500 रुपए-गोल और 1,000 रुपए-डायमंड का आकार)।

इससे नेत्रहीन व्यक्ति को भी नोट पहचानने में मदद मिलती है। नोट पर कुछ अन्य फीचर्स भी उभरी हुई छपाई में होते हैं। इनमें महात्मा गांधी का चित्र, आरबीआई की मुहर, गारंटी और वायदे की शर्म और अशोक स्तंभ और आरबीआई के गवर्नर का हस्ताक्षर शामिल हैं।'

Security Thread :: सुरक्षा धागा (सिक्योरिटी थ्रेड)
यह नोट पर सबसे आसानी से दिखने वाला चिन्हों में से एक है। इसकी चौड़ाई 1.4 एमएम की होती है। नोट के सामने की ओर यह टुकड़ों में और पीछे की ओर पूरी रेखा के रूप में दिखाई देता है। इस पर आरबीआई और भारत शब्द लिखे होते हैं।

अगर आप इसे अल्ट्रावायलेट रोशनी में देखेंगे तो यह पीले रंगों में दिखाई देंगे। रस्तोगी का कहना है, '100, 500 और 1,000 रुपए मूल्य के नोटों पर अलग कोणों से दिखने पर यह सिक्योरिटी थ्रेड हरा और नीला दिखाई देता है।'

Other Features :: अन्य फीचर्स
अगर आप 500 या 1,000 रुपए के नोट को अंकों का रंग सीधा रखने पर हरा और कोण से देखने पर नीला दिखाई देगा। इसके अलावा नोट पर ऑप्टिकल फाइबर भी होते हैं जो अल्ट्रावायलेट रोशनी में दिखते हैं।

नोट की छपाई का वर्ष भी नोट के मध्य में और नोट की पिछली ओर नीचे दिखाई देता है। बैंक नोट फाइबर का बना होता है जिसे छूने पर अलग एहसास होता है।

What to do when you get a Fake Note :: जाली नोट मिलने पर क्या करें?
अगर आपको बैंक के एटीएम से जाली नोट मिलता है तो आप इसे बैंक की उस शाखा में ले जा सकते हैं, जहां से आपको यह मिला है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (प्रेस ब्रांच, आईटीओ) के सीनियर मैनेजर आर. एल. भारद्वाज का कहना है, 'अगर आप ट्रांजैक्शन का समय और निकाली गई राशि की जानकारी देते हैं तो बैंक ट्रांजैक्शन का पता लगा सकता है। हालांकि नोट के मूल्य के आधार पर ही बैंक ग्राहक के दावे की सत्यता जांच कर सकेगा।' अगर ग्राहक का दावा सही पाया जाता है बैंक नकली नोट के बदले में नया नोट दे सकता है।
Astro Uncle

Identify Duplicate Mobile Phone :: पहचानें नकली मोबाइल

Identify Duplicate Mobile Phone







एक्सपर्ट्स की राय में मोबाइल या उससे जुड़े सामान खरीदते समय कुछ खास सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए, जानें ये सावधानियां कौन सी हैं...



Check the IMEI No. (International Mobile Equipment Identity) :: देखें आईएमईआई नंबर

असली हैंड सेट में बैटरी के नीचे एक आईएमईआई नंबर होता है, जो नकली मोबाइल में नहीं मिलेगा।



Check the Quality Control Hollogram :: देखें हॉलोग्राम


ब्रैंडेड सेट पर आईएसए का हॉलोग्राम लगा होता है, जो क्वॉलिटी या विश्वसनीयता की गारंटी है।



Always Check the Warrenty Card :: बिल, वॉरंटी कार्ड लें
बिल (टिन नंबर के साथ) और वॉरंटी कार्ड लिए बगैर मोबाइल खरीदना महंगा पड़ सकता है।



Check the Price of the Set from 2 or 3 shops before buying :: देखें सेट की कीमत
कंपनी की वेबसाइट, विज्ञापनों या अन्य दुकानों से सेट का मूल्य क्रॉस चेक कर लेना चाहिए।





Always buy from Reputed & Good Shop :: अच्छी दुकान से खरीदें
कोई भी ब्रैंडेड मोबाइल सेट कंपनी शो रूम, डीलर या मशहूर दुकानों से खरीदें।



Always buy with a Original Bill :: बिल लें साथ में
दुकानदार बिना बिल के कोई सेट कम दाम पर देने की बात करते हैं तो सावधान हो जाइए वह नकली हो सकता है।



Check Spelling of Brand Name (ie. Nokia, Nokai etc.) :: स्पेलिंग करें चेक


सेट या मॉडल के नाम की स्पेलिंग में अंतर भी आपको सावधान करने के लिए काफी है।



See Manufecturer Number on Bettary & Charger :: बैटरी, चार्जर पर देखें नंबर
ब्रैंडेड सेट की बैटरी और चार्जर पर उनके नंबर होते हैं, लेकिन नकली सामानों के साथ ऐसा नहीं है।



Duplicate Mobile Phone have Dangeros Radiation :: नकली सेट में रेडिएशन
नकली सेट में सुरक्षा जोखिम के साथ रेडिएशन भी ज्यादा होता है।



Do not buy Online :: ऑनलाइन नहीं खरीदें
मोबाइल ऑनलाइन नहीं खरीदें, न किसी स्कीम के साथ। वरना नकली सेट मिल सकता है।

Astro Uncle






Source: http://hindi.economictimes.indiatimes.com/quickiearticleshow/msid-3573588.cms